विश्व जल संरक्षण पर समागम

विश्व जल संरक्षण पर समागम

विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर ग्राम दुजाना के एक सामाजिक संगठन ने गांव स्थित नि:शुल्क पुस्तक बैंक पर सामाजिक संस्था के विस्तार तथा जल संरक्षण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।

‘उम्मीद’ संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने इस मौके पर कहा कि

“जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जल का कण कण अमृत, संरक्षण और सदुपयोग सबकी जिम्मेदारी है।

इसी अवसर पर पर्यावरण, शिक्षा और खेलों में संस्था की अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए लीलू आर्य को राष्ट्रीय प्रवक्ता, वीर सिंह, कैप्टन गेला सिंह को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।

संस्था के सदस्य गांवों, विद्यालयों, सेक्टरों में जल संरक्षण टीम बनाकर जल का कण-कण बचाने, उसके सदुपयोग को सुनिश्चित करने और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्य करेंगे।

इस मौके पर मुख्य रूप से जयपाल सिंह, हुकम सिंह आर्य, राजकुमार, पवन कुमार, रणवीर, नारायण, महाराज सिंह, ब्रह्म सिंह, राधे सिंह उपस्थित रहे।

चित्रशाला

वीडियो

सूचना स्रोत

डॉ. देवेंद्र कुमार नागर

प्रस्तुति