विश्व पर्यावरण दिवस
श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक, वन विभाग एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत मांदोलाई में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि सूर्य देव सिंह, वनपाल टोडा रायसिंह, महावीर मीणा, पर्यावरणविद् (अध्यक्षता) हरपाल सिंह चौधरी (पर्यावरण प्रेमी, मांदोलाई) रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत सत्कार से हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि देवेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि “प्रकृति के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।”
नूर मोहम्मद टीम द्वारा भालू का खेल दिखा कर प्रकृति संरक्षण पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी हरपाल सिंह चौधरी को श्रीदादू पर्यावरण संस्थान टोंक द्वारा, पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया।
संस्थान द्वारा चरागाह भूमि पर इक्कीस पौधे लगाए गए। पौधों की जिम्मेदारी सह युवा दल मांदोलाई को सौंपी गई।
हरपाल सिंह चौधरी के प्रयास से सार्वजनिक वाटिका में पर्यावरण जागरूकता हेतु,आपणी पाठशाला का शुभारंभ भी किया गया।
महावीर मीणा पर्यावरणविद् द्वारा युवा शक्ति को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता दर्ज करवाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में कवि दिनेश कुमार जैन, सत्यनारायण, भगवान, शिवराज कुर्मी एवं मांदौलाई के सह युवा दल के परशुराम, बालूराम, कुलदीप, शंकर लाल, मुकेश, ज्ञानसिंह चौधरी आदि पुरुष महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कवि दिनेश कुमार जैन ने किया।
झलकियाँ

सूचना स्रोत
श्री शिवराज जी कुर्मी
टोडाराय सिंह, टोंक
पाठ्य उन्नयन और विस्तार

