पत्र लेखन विद्या को भागीरथी प्रयास
आधुनिक समय में जहां मोबाइल से ही लिखना पढ़ना हो रहा है। ऐसे समय में टोडा रायसिंह साहित्य मंच के संयोजक शिवराज कुर्मी ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बनेठा में पाती मुहिम के संरक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी जयपुर श्री सूरज सिंह नेगी जी द्वारा विश्व स्तर पर चलाई जा रही पत्र लेखन विद्या को पुनर्जीवित करने हेतु किए जा रहे पाती मुहिम प्रयासों की विद्यालय के बच्चों को जानकारी देकर हाथ और कागज की सहायता से पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया। मोबाइल की जगह पुस्तकें पढ़ने पर जोर दिया गया। बच्चों के पत्र, पुस्तक से विद्यालय की छात्रा द्वारा पत्र वाचन करवाया गया। पुस्तकालय प्रभारी को, बच्चों के पत्र, पुस्तक भेंट की गई। ताकि प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन एक पत्र का वाचन करवाया जा सके।
इस अवसर पर SAVE THE BIRDS पर सुंदर लेख प्रतियोगिता करवाकर प्रथम स्थान पर सुमन गुर्जर द्वितीय अंकिता मीणा को पारितोषिक प्रदान किया गया। साथ ही NMMS परीक्षा में उत्तीर्ण किरण मीणा व करीना चौधरी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य फराद सईद खान, युवा कवि हंसराज, हंस, संजय कुमार मीणा, वैभव भारद्वाज, हेमराज चौधरी, मधुसूदन नारनोलिया, नीतु परिडवाल, सीताराम जाट अध्यापक आदि उपस्थित रहे।
झलकियाँ


सूचना स्रोत

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति



