गोपाष्टमी

गोपाष्टमी

गोपाष्टमी

हमारी पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीकृष्ण जी अपनी बाल्यावस्था में सिर्फ गाय के छोटे-छोटे बछड़ों को ही गो-चारण के लिए ले जाते थे।

आज के दिन नंद बाबा ने पहली बार कन्हैया को बड़े गोवंश चारण का उत्तरदायित्व सौंपा था। आज के ही दिन प्रभु पहली बार गो-वंश को वृंदावन के वनों में गो-चारण के लिए लेकर निकले थे। गोमाता की सेवा करने से ही प्रभु को गोपाल और गोविन्द कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ है।

बस तभी से आज के दिन को गोपाष्टमी के रूप में मनाते हैं। आज गायों को नहलाने के बाद हल्दी-चंदन-पुष्पों आदि से उनका श्रृंगार कर पूजन किया जाता है। फिर गुड़, घी, पकवान आदि का भोग लगाकर उनकी परिक्रमा और आरती कर उनके गोपाल का भी तिलक कर दक्षिणा आदि भेंट की जाती है।

हम सभी सनातनी गाय को मात्र एक पशुधन नहीं बल्कि हमारी गो-माता मानते हैं। गाय का दूध, गौमूत्र, गोबर आदि के लाभ, वैज्ञानिक महत्त्व व भारतीय इकोनॉमी में इसका स्थान किसी भी भारतीय को बताने की आवश्यकता नहीं है!!

आज के शुभ दिन हम सबको मिलकर फिर से बस यही नारा बुलंद करना होगा..

धर्म की जय हो..

अधर्म का नाश हो..

प्राणियों में सद्भावना हो..

विश्व का कल्याण हो..

गो माता की रक्षा हो..

सत्य सनातन की जय हो..

सृजक

सुषमा अग्रवाल

नागपुर (महाराष्ट्र)

प्रस्तुति

उलझन सुलझन