🎂जिंदगी का सबसे सुंदर उपहार📚
आर्यन भाटी (इंजीनियर), ग्राम अस्तौली, सुपौत्र स्वर्गीय श्री श्रीचंद जी, ने एक वेबसाइट बनाई और उसे विक्रीत किया, जिसमें उन्हें अच्छे पैसे मिले, यह उनकी पहली कमाई थी, उसी में से उन्होंने 2100 रुपये अपने गांव की लाइब्रेरी को सांकेतिक दानस्वरूप दिए।
खुशी के अवसर पर नि:शुल्क लाइब्रेरी एवं छात्रावास के लिए किया गया सहयोग यह दर्शाता है कि हम अपनी खुशियों को समाज के बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना चाहते हैं।
यह सहयोग केवल राशि नहीं, बल्कि संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। 🙏🏻
आपका यह छोटा सा प्रयास किसी बच्चे के सपनों को नई उड़ान दे सकता है। ❤️📖
जय ग्राम पाठशाला🙏🏻
सूचना स्रोत


