नेक सलाह
तन की करते बहुत सफाई, मन भी तो सुन्दर कर लो! दुर्गुण दूर करो तुम अपने, सदगुण से झोली भर लो!!
धन की खातिर झूठ बोल,क्यूँ मन ये मैला करते हो!
कोमल मन निर्मल व मधुर है,उसे कसैला करते हो!!
फेंको पापो की गठरी,भवसागर हल्का हो तर लो!!!
तन की करते————
पर उपदेश मे माहिर हो,खुद गलत आचरण करते हो!
कर्म बनाओ अनुकरणीय,यूँ गलत जागरण करते हो!! शिक्षा औरो को देना,जब स्वयं वरण पहले कर लो!!!
तन की करते————
सब मानव है आपके जैसे,जिनपे हुकुमत करते हो!
अगले पल का भी पता नही,काहे का दम भरते हो!!
सहानुभूति से अच्छी ये,केवल समानुभूति कर लो!!!
तन की करते————
तन और मन की सुन्दरता मे,क्यूँकर अँतर करते हो! कर्म भी अच्छे होते है जो,उज्जवल मन से करते हो!! जीवन मे आन्नद चाहो तो,मन भी धुरंधर कर लो!!! तन की करते————
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
🇮🇳🙏रमन ‘सिसौनवी’🙏🇮🇳
