बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
दिनांक 4 जून 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य के वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध स्थान चंपारण में शिक्षा विभाग, एससीईआरटी रायपुर तथा शिक्षा सागर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में देश भर के अट्ठारह राज्यों से एक सौ अस्सी नवाचारी शिक्षक सम्मान हेतु आमंत्रित किए गए। साथ ही दस अन्य देशों के शिक्षक भी इस कार्यक्रम में पधारे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में किया जा रहे नवाचारों को एक दूसरे के साथ साझा किया जो शिक्षक तथा विद्यार्थी दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। साथ ही एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिला।
सुनिता मीना को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान उनके द्वारा कई क्षेत्रों में दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया। साथ ही उन्होंने ‘रंगीलो राजस्थान’ अपनी स्व रचित कविता के माध्यम से सभी को राजस्थान की संस्कृति से भी परिचित कराया।
बंगाली, तमिल, तेलुगू, भोजपुरी, मैथिली, गुजराती, मराठी, कन्नड़, नागा आदि क्षेत्र तथा भाषाओं के लोगों से मिलकर ऐसा लग रहा था मानो इस कार्यक्रम में एक मिनी भारत का निर्माण हुआ है।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा सचिव, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं शिक्षा सागर फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक शैलेश भाई प्रजापति, छत्तीसगढ़ राज्य की स्टेट मोटीवेटर गायत्री मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
झलकी

प्रस्तुति

