शान्ति यज्ञ

शान्ति यज्ञ

दिनांक 14.06.2026, दिन रविवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में मानव कल्याण एवं पारिवारिक सुख-शांति हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। मानव कल्याण हेतु एवं पारिवारिक सुख-शान्ति हेतु यज्ञ के यज्ञ ब्रह्मा स्वामी तेजेस्वरानन्द एवं यज्ञ के पुरोहित अनिल शास्त्री व सुरेन्द्र आचार्य रहें तथा यज्ञवान के रूप में कृषिपाल सिंह, मुनेश देवी, देवेन्द्र दहिया, सुचिता दहिया रहे। यज्ञ में गांव जडौदा, लच्छैडा, मोलाहेडी, नरा, वहलना, मुजफ्फरनगर शहर के क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

स्वामी तेजेस्वरानन्द महाराज ने बताया कि परमात्मा की आज्ञाओं का पालन करना ही भक्ति है और मनुष्य के अपने गृहस्थ जीवन में पंचमहायज्ञ का विशेष महत्व बताया गया है। प्रत्येक गृहस्थ को प्रतिदिन इन पाँच यज्ञों का पालन करना चाहिए।

ब्रह्म यज्ञ – वेदों, शास्त्रों का अध्ययन एवं अध्यापन करना तथा ज्ञान का प्रचार-प्रसार करना।

देव यज्ञ – ईश्वर की उपासना, यज्ञ-हवन, प्रार्थना एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना।

पितृ यज्ञ – माता-पिता, गुरुजनों एवं पूर्वजों का सम्मान, सेवा और उनके प्रति कर्तव्यों का पालन करना।

अतिथि यज्ञ – घर आए अतिथि का सत्कार, सेवा और यथाशक्ति सहायता करना।

बलि वैश्वदेव यज्ञ दृ पशु-पक्षियों, जरूरतमंदों एवं अन्य प्राणियों के लिए अन्न आदि की व्यवस्था कर दया और सेवा का भाव रखना।

इन पंचमहायज्ञों के पालन से व्यक्ति, परिवार और समाज में सद्भाव, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा तथा आध्यात्मिक उन्नति का विकास होता है।

जिन कर्मों का फल इसी जन्म में सुख के रूप में भोगना होता है वे कर्म है। तीव्र संवेग से जप, तप, ध्यान, उपसाना, भक्ति करें। सेवा में विद्ववानों ऋषि, महर्षियों, महानुभावों ऐसे संत सन्यासी जिनका इन्द्रियों और मन पर नियंत्रण है, ऐसे देवों की सेवा सत्संग करना चाहिए।

असाध्य एवं जटिल रोगों का एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक निःशुल्क चिकित्सा उपचार शिविर का शुभारम्भ किया गया, जिसमें प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. ऋषभ गुप्ता द्वारा कमर दर्द, डिप्रेशर, साइटिका, डायबीटिज, थाइराइड, एसिडिटी आदि रोगों के रोगियों का ईलाज किया गया।

यज्ञ में मुख्य रूप से मास्टर विजय सिंह, जीतसिंह तोमर, संसार सिंह, आर्यनराज कौशिक, श्रद्धापाल सिंह, जशवीर सिंह, महेशपाल सिंह, कैप्टन प्रवीन चौधरी, सुघोष आर्य, नीरज बालियान, आजाद सिंह, अंकुर दहिया, कर्मवीर सिंह, मांगेराम, बिजेन्द्र दहिया, कैलाश प्रजापति, रामपाल, शिवकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार आचार्य, संजय गोयल, शशिकांत मित्तल, राकेश धीमान, वेगमित्र भगतजी, अरविन्द प्रधान, मोनू प्रधान आदि उपस्थित रहे।

झल्की

सूचना स्रोत

श्री प्रवेंद्र दहिया जी

प्रस्तुति