प्रतियोगिता

प्रतियोगिता

स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता

आज दिनांक 13.07.2026, दिन सोमवार को होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो शाखा देहरादून के तत्वावधान में स्टैण्डर्ड राईटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा तथा मानवीकरण के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय से स्टैण्डर्ड क्लब के नब्बे विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ रिर्सोस पर्सन सूची द्विवेदी, रूपेश कुमार, शुभम कुमार एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
सूची द्विवेदी ने क्लब के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो औद्योगिक और उपभोक्ता वस्तुओं के लिए वैज्ञानिक आधार पर मानक निर्धारित करता है। प्रमाणित उत्पाद गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने पर उपभोक्ता बी0आई0एस0 कार्यालय में भी शिकायत कर सकता है, यह ऐसा मंच है जहाँ सरकार उद्योग, संघों और उपभोक्ताओं के परामर्श से गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानक स्थापित करती है, जो अर्न्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होते है।
भारतीय मानक ब्यूरो (बी0आई0एस0) भारत में राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाली संस्था है। यह उपभोक्ता मामलों, खाद्य, वितरण मंत्रालयों के अधीन कार्य करती है। बी0आई0एस0 विभिन्न राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और अभियान जैसे – डिजिटल इंडिया, मेकिंग इण्डिया आदि सरकारी पहलों को सम्बोधित करने का कार्य करती है।
बी0आई0एस0 के द्वारा बी0आई0एस0 केयर का एक मोबाइल ऐप बनाया गया है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य करेगें। बी0आई0एस0 ऐप के द्वारा विद्यार्थी या अभिभावकों को निम्नलिखित जानकारी प्रदान कराती है। जैसे – उत्पाद की खरीदारी करते समय आप उत्पाद तथा गुणवत्ता को लेकर अक्सर परेशान होते है लेकिन अब आपको परेशान होने के जरूरत नहीं है। बी0आई0एस0 केयर ऐप के द्वारा आप यह पता कर पायेगें कि आपने जो उत्पाद खरीदा है वह शुद्धतापूर्ण या गुणवत्ता पूर्ण है या नहीं। इस ऐप के माध्यम से किसी भी उत्पाद का लाइसेंस नम्बर, हॉलमार्क, एच0यू0आई0डी0 आदि मानकों की जांच भी की जा सकती है।
बी0आई0एस0 केयर ऐप के द्वारा पानी की शुद्धता एवं गुणवत्ता मानको की जांच की जा सकती है, प्रेशर कूकर, आभूषण, खाद्य पदार्थ, विद्युत उपकरण इत्यादि की गुणवत्ता की जांच भी की सकती है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में निवेदी, अंशिका, वर्तिका, निकिता ने प्रथम स्थान, इच्छा, आरव, जतिन, जानवी ने द्वितीय स्थान, वंशिका खाटियान, जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न पुरस्कारों एवं प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य द्वारा रिसोर्स पर्सन सूचि द्विवेदी को सम्मान चिह्न भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार, सचिन कुमार, शुभम कुमार, नितिन बालियान, जितेन्द्र कुमार, अमित शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

श्री प्रवेंद्र दहिया जी

प्रस्तुति

उलझन सुलझन