सम्मान

सम्मान

डॉ. लता अग्रवाल राजस्थान में पुरस्कृत

डीग,भरतपुर(राजस्थान)। श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के सौवें स्थापना दिवस पर पुस्तकालय द्वारा हिंदी एवं ब्रजभाषा की उनतीस विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में भोपाल की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ लता अग्रवाल ‘तुलजा’ को आत्मकथा विधा में “श्री बल्लभ राम शर्मा हिंदी आत्मकथा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार में उन्हें 11,000 रुपए की सम्मान राशि के साथ पटका, शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम-अध्यक्ष रहे न्याय वेदांताचार्य डॉ. कौशल किशोर जी महाराज (सिद्ध पीठ पीठाधीश्वर), मुख्य अतिथि – श्री अमृतलाल मीणा (सेवानिवृत्त- आई ए एस), विशिष्ट अतिथि – श्री कांबले शरण गोपीनाथ ( आई पी एस) एवं डॉ लता श्रीमाली (राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर) के हाथों लता जी को यह सम्मान प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि लता जी उलझन सुलझन मासिक की भोपाल की स्थानीय संपादिका भी हैं।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

श्रीमती लता अग्रवाल ‘तुलजा’

स्थानीय संपादिका, उलझन सुलझन

महिला प्रकोष्ठ

भोपाल (मध्य प्रदेश)

प्रस्तुति

Name & logo of our organization