पाती अपनों को…. मुहिम
नवें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर
पाती अपनों को मुहिम के तहत पच्चीसवीं पाती प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए हमें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है।
इस बार का विषय है
*भारत मां की चिट्ठी मेरे नाम*
इस अनूठी पाती प्रतियोगिता में प्रत्येक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
हम सभी को इस बात का गर्व है कि हमने भारत मां की पावन भूमि पर जन्म लिया। इस पावन भूमि ने हमें बहुत कुछ दिया।आज बारी है अपनी भारत मां के विषय में सोचने की। अपनी मां को कोई भला क्या दे सकता है, हां अपनी कलम के जरिए कुछ कह सुन तो सकते ही हैं। भारत मां क्या कुछ आपसे कहना चाहती है,यही सब पत्र में लिखना है। अर्थात स्वयं भारत मां बन अपने को पाती लिखनी है।
प्रतियोगिता के नियम और शर्तें निम्नानुसार होंगी-
प्रतियोगिता की शर्तें :
1. इस प्रतियोगिता किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
पत्र में किसी तरह की धार्मिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक बिंदुओं का उल्लेख नहीं होगा।
2. अधिकतम शब्द सीमा 800 शब्द.
3. केवल काग़ज़ के एक तरफ हाथ से लिखे पत्र ही स्वीकार होंगे.
4. काग़ज़ में पर्याप्त हाशिया छोड़ना है.
5. पत्र-प्राप्ति मेल या व्हाट्सएप से स्वीकार्य नहीं होगी.
6. पत्र-प्राप्ति का माध्यम केवल डाक द्वारा जो स्पीडपोस्ट या साधारण डाक हो सकता है.
7. प्राप्त पत्रों का मूल्यांकन तीन सदस्यीय टीम से कराया जाएगा जो भाषा शैली, विषय-वस्तु, प्रभावशीलता, संदेश के आधार पर पत्रों का मूल्यांकन करेंगे।
8. अंतिम रूप से चयनित पत्रों को पुस्तक रूप में प्रकाशित किया जाना प्रस्तावित है।
9. हस्तलिपि और शुद्ध लेखन का विशेष ध्यान रखें।
10. पत्रों की विषय वस्तु मौलिक हो.
11. विद्यार्थियों से लिखवाए जाने से पहले उन्हें पत्र लेखन और निबंध लेखन का अन्तर समझा दें।
12.पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026.
इसके पश्चात तिथि किसी भी स्थिति में बढ़ाई नहीं जाएगी।
पत्र प्राप्ति का पता :
प्रो मीना सिरोला, 413 रामानुजन निवास ,वनस्थली विद्यापीठ निवाई टोंक, राजस्थान 30 40 22
तो आइए इस अनूठी पत्र लेखन प्रतियोगिता में भागीदार बनकर भारत मां के प्रति अपनी श्रद्धा की अभिव्यक्ति दें।
विनीत
डॉ. सूरज सिंह नेगी
प्रो मीना सिरोला
(संयोजक/सह संयोजिका पाती अपनों को मुहिम)
मोबाइल नंबर 9660119122
शिक्षक दिवस,5 सितंबर,2026
सूचना स्रोत

प्रस्तुति
