व्याख्यान

व्याख्यान

स्मृति व्याख्यान

कल दिनांक 16.9.26 को दोपहर में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मे आयोजित कर्नल करोडी सिंह बैंसला स्मृति व्याख्यान उनकी पुत्री श्रीमति सुनीता बैंसला एवं सुयोग संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इसमें सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी श्री रमन पाल सिंह भी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने कर्नल बैंसला के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम काफी व्यवस्थित एवं सारगर्भित रहा। इसमें सैकडो़ प्रबुद्ध लोगों ने सहभाग किया।

शाम को इसी परिसर में कमला देवी ऑडिटोरियम में श्री ओ.पी. मिश्रा, पूर्व ज्वाइंट सीपी दिल्ली पुलिस द्वारा लिखित पुस्तक “Beyond the Uniform, Duty, Discretion & Public Trust” का विमोचन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय भारत और विशिष्ट अतिथि श्री संजय बारु, पूर्व एडवाइजर् टू प्राइम मिनिस्टर आफ इंडिया‌ एवं श्री नीरज कुमार, पूर्व सीपी दिल्ली पुलिस रहे। इसके अलावा सैकडो विभूतियों ने सहभाग किया। कार्यक्रम सुन्दर व व्यवस्थित रहा। आशा है यह पुस्तक पुलिस अधिकारियो के लिए मार्गदर्शक साबित होगी।

धन्यवाद व जय हिंद।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

रमनपाल सिंह

प्रस्तुति

उलझन सुलझन