हिंदी के प्रति उद्गार

हिन्दी के प्रति उद्गार

जन-जन की भाषा है हिन्दी
हर मन की भाषा है हिन्दी

मन के भाव प्रकट करने की
सबसे सरल भाषा है हिन्दी…

राज्य, केन्द्र सरकारी कामकाजी
संविधान में पारित भाषा है हिन्दी….

विदेशों में भी सम्मानित होने वाली
भारत की राजभाषा है हिन्दी…

पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण
पूरे देश की बोलचाल की भाषा है हिन्दी..

कबीर, रहीम, रसखान, मीरा, प्रेमचंद,
महादेवी, अमृता की लेखन भाषा है हिन्दी….

मिठास से भरपूर, चाशनी सी मधुर
भाषा, बोली , भाव की भाषा है हिन्दी….

मान रखना है, धरोहर है, पूर्वजों की संस्कृति
रुचिकर बनाये रखने की भाषा है हिन्दी…..

रचनाकार

चंचलिका

प्रस्तुति

उलझन सुलझन