अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध नागरिक दिवस
विगत वर्षो की भाँति इस माह के aara अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक समाज गौतमबुद्धनगर द्वारा सम्राट मिहिर भोज पार्क मे वरिष्ठ नागरिकों की क्रीडा प्रतियोगितायें आयोजित की गईं जिनमें विभिन्न आयु वर्ग की शार्ट रेस, बाल ड्रोपिंग, चेयर रेस, क्विज प्रतियोगिता, तम्बोला, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा साइबर अवेयरनेस आदि प्रमुख रहीं। प्रतिभागियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को तीन अक्टूबर को शारदा केयर हास्पिटल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित साँस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर पुरुस्कृत किया जायेगा। इन सभी प्रतियोगिताओ का संचालन रमनपाल सिंह, गिरीश कुमार राघव,अविनाश शर्मा,अंजली गोयल,रविप्रभा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महीपाल सिंह, उर्वशी सिंह, देवेन्द्र सिंहल, अरूण गोयल, हुकुम सिंह, शिवजी सिंह, डीके सब्बरवाल, राजेन्द्र पुरवार, डीसी तायल, अनिल सिंहल, तेजसिंह भाटी, मैनेजर गौरव त्यागी आसीआईसीआई बैंक आदि 60-70 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम बडे सौहार्द व उल्लासपूर्ण वातावरण में सूक्ष्म जलपान के साथ सम्पन्न हुआ.
झलकियाँ

अन्य प्रतिभाग
सम्मानित मित्रो दिल्ली पुलिस सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा सोसाइटी निवासी तीन वरिष्ठ नागरिको रमनपाल सिंह,शिवकुमार बालियान व सतीश शर्मा द्वारा विगत द्वारा तीन माह से प्रत्येक सप्ताहानंत पर सोसाइटी की एक गली को जीरो वेस्ट के आधार पर श्रमदान द्वारा साफ कर पोलिथिन,प्लास्टिक,बोतल,रैपर,पाउच आदि गंदगी से मुक्त किया जाता है.प्रातः पार्क मे घूमते समय पार्रक मे पडी अवांछित वेस्ट को साफ करते करते कब यह आदत पैशन मे परिवर्तित हो गई पता ही नही चला. आज स्वर्गीय महात्मा गाँधी व स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी के की जयँती के अवसर पर सोसाइटी के सी ब्लाक मे विशेष सफाई अभियान चलाकर राष्ट्र की दोनो महान विभूतियो को हार्दिक श्रृद्धांजलि देकर नमन किया गया और पर्यावरण को सुरक्षित करने मे श्रमदान को जीवन का अंग बनाकर अपना आंशिक योगदान देने का संकल्प लिया.आप सभी से अनुरोध है कि पर्यावरण को संरक्षित करने मे अपना यथायोग्य योगदान कर समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यो की श्रृखंला का विस्तार अवश्य करे.धन्यवाद व जय हिंद
झलकियाँ
सूचना स्रोत


