प्रदर्शन
उलझन सुलझन

प्रदर्शन

शानदार प्रदर्शन

प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक
मुजफ्फरनगर होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में आयोजित हुई।
शिव चौधरी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन के दम पर सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चौंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
शिव चौधरी जड़ौदा निवासी श्री अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर अभ्यास को दिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की ओर से श्री सतकुमार, योगाचार्य, बरेली में उपस्थित रहें और छात्र का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने शिव एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिव चौधरी एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

बालिका वर्ग में विद्यालय की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनाक्षी एवं सदफ ने अंडर-14 वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि वंशिका ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।

वहीं बालक वर्ग में आर्यन कुमार ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक तथा रिहान ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इन सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों की सफलता में कोच राखी सूर्यदेव एवं योगाचार्य सत कुमार जी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने दोनों प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार को विश्वास है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, माता-पिता एवं जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करेंगे।

सूचना स्रोत

श्री प्रवेंद्र दहिया जी