रूह का नूर
बिंदिया भी पहले थी,
लाली भी पहले थी,
काजल भी पहले था।
बस कृत्रिम बुद्धिमता का ये कमाल है,
थोड़ा नूर को
एक नई मुस्कान दे दी।
तस्वीर भी पुरानी है,
ये देह भी पुरानी है,
चेतना भी वही है।
बस इसे भी एक नूर-सा मिल गया,
जब रब ने खुद आकर अपना बना लिया।
उसे पता है कब, कैसे, किसको,
किस तरीके से ले जाना है,
उस राह पर जो उसकी अपनी है।
बाकी तो बस भ्रम की दुनिया है,
नज़ारे जो दिखते हैं,
वो वैसे हैं नहीं।
जो सच का दंभ भरते हैं,
वो दिखावा करते नहीं।
पहले भी ऐसे थे,
आज भी वैसे ही हैं,
बस इक एकांत को ही अपना बना लिया है।
जिसमें खुद को समझ पाई,
और इस जीवन के मर्म को भी देख पाई।
बस रेणु, यही है तेरी कहानी,
सच्ची और सादगी से सजी।
बस चलती ही रहना
इसी राह पर,
परवाह न करना किसी की।
संस्कार जब हैं बेहतरीन,
फिर न डरना किसी से।
हँसते ही रहना हमेशा,
रूह का नूर चेहरे पर लेकर।
सृजक
रेणु लूथरा
(शिक्षिका)
सवाई माधोपुर (राजस्थान)
प्रस्तुति

