पुरुष दिवस पर

पुरुष दिवस पर

🌸 पुरुष का मौन —               अनकही कहानियाँ 🌸

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

पुरुष का मौन जब किसी को सुनाई दे जाए,

वही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन जाए।

इस जहाँ में वो कोई भी हो सकता है,

बस रूह की सुनने वाला,

कोई रूहानी फ़रिश्ता ही होगा।

पुरुष के मौन के पीछे छिपी हैं

न जाने कितनी अनकही कहानियाँ,

कितने अनकहे दर्द,

और कितने अनसुने अफ़साने।

क्या पता!

वह कितने सब्र के घूँट पीकर

हर दिन मुस्कुराता होता है।

हम कहाँ समझ पाते हैं पुरुष के

उस अंतर्मन के दर्द को,

जिसे वह चाहकर भी

किसी के सामने बयाँ नहीं कर पाता।

कभी उसके मौन को भी पढ़कर देखिए,

हर ख़ामोशी के पीछे एक कहानी होती है।

कभी उसे भी किसी के सहारे की ज़रूरत होती है,

कभी उसे भी बस इतना सुनना होता है—

तुम अकेले नहीं हो।

सृजक

रेणु लूथरा

शिक्षिका, सवाई माधोपुर, राजस्थान

प्रस्तुति

उलझन सुलझन