संगोष्ठी का दूसरा दिन

संगोष्ठी का दूसरा दिन

“भारत के खोये गौरव को पुन: स्थापित करेगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति”- प्रो. श्रीप्रकाश सिंह

आज दिनांक 28 मार्च को एम. एम. एच. कॉलेज, ग़ाज़ियाबाद में नई शिक्षा नीति पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सारिका शर्मा ने कहा कि “नई शिक्षा नीति भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करेगी। नई नीति देश को विकसित भारत बनाने की दिशा मे बढ़ाएगी। जिसके लिए छात्रों पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। मेंटरशिप इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।”

वहीं सत्र के विशिष्ट अथिति प्राचार्य प्रो अरुण कुमार, (ए.एस. कॉलेज मवाना) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमें विद्यार्थियों के साथ विनम्र व्यवहार करना चाहिए।”
मुख्य अतिथि कुलपति हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय, उत्तराखंड प्रो. श्रीप्रकाश जी ने अपने अतिथि व्याख्यान में कहा कि “नई शिक्षा नीति को देश के लिए मील का पत्थर सिद्ध होने वाली बताया। हम सबको इसके लिए समर्पित होकर काम करना होगा।” सत्र के विशिष्ट वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के डॉ प्रवीण तिवारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय परंपरागत मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए प्रेरक बताया।

सत्र की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने ने कहा कि “शासन के द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन का पूरा दारोमदार हम शिक्षकों पर है।”

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की रिपोर्ट जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा ने प्रस्तुत की। दो दिन में विभिन्न सत्रों का संचालन किया गया। जिनमें लगभग 180 शोध पत्रों का वाचन हुआ। संगोष्टी में देश के विभिन्न राज्यों से शोधर्थी और शिक्षागण सहभागिता करने आये। महाविधालय के सभी विभागों के शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित रहे। समापन सत्र का संचालन डॉ मंजु भास्कर और प्रो. रोज़ी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य जी ने सभी का आधार व्यक्त किया।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

डॉ राकेश राणा

प्रस्तुति