श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में शान्तिनाथ जिनालय, टोडा रायसिंह, दादा बाड़ी परिसर में भगवान महावीर जयंती के पूर्व दिवस के अवसर पर बेजूबान पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु आधा दर्जन परिण्डे एवं घोंसले बांधे गए। समाजसेवी कमल कुमार जैन ने बताया कि इन परिण्डों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी मन्दिर के चौकीदार को दी गई। मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए नियमित रूप से चुग्गा डालने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में श्री प्रेम चंद झंडा, शिवराज कुर्मी, कवि दिनेश कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
झलकियाँ

सूचना स्रोत

प्रस्तुति


शिवराज जी की भूमिका पर प्रतिक्रिया
आदरणीय शिवराज जी भाईसाहब,
सादर प्रणाम, खूब याद।
आप टोडारायसिंह एवं टोंक में सामाजिक एवं शिक्षा में बदलाव के लिए अच्छा काम पूरे समर्पण के साथ कर रहे है। आपका मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन अनुकरणीय एवं सराहनीय है। आपके प्रयासों से भावी पीढ़ी को दिशा मिलना हो पा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में मेरे काम की यात्रा 1995 से शुरू हुई । अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के साथ मेरे काम के हिस्से के रूप में जुड़ाव पिछले 13 वर्षों से अधिक का रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव के लिए किए जा रहे काम का हिस्सा बनकर लंबे समय काम करने से मुझे गर्व की अनुभूति है । इस दौरान मेरा सीखना समझना आगे बढ़ना होता रहा । काम की यात्रा में अलग-अलग लोगों का अलग-अलग पड़ाव में साथ का मिलना हुआ। पिछले 2 वर्षों से टोंक जिले के टोडारायसिंह ब्लॉक में काम के दौरान आपका साथ मेरे लिए अच्छा रहा। इस दौरान मुझे आपका सहयोग, साथ एवं आत्मीयता का मिलना हुआ। जिससे सीखने-सिखाने के क्रम का आगे बढ़ना हुआ। इसके लिए आपके प्रति कृतज्ञता एवं आभार। आशा है आपका स्नेह एवं साथ बना रहेगा। मेरा अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के हिस्से के रूप में औपचारिक जुड़ाव 31 मार्च तक का है। यह यात्रा सुखद रही ।
जीवन की इस यात्रा के दौरान परिवार, समाज, देश दुनिया में शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों काम की आवश्यकता का अहसास होता रहा है । मेरा मन चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर काम का बना है । चेतना विकास मुल्य शिक्षा की आवश्यकता पर अपनी समझ पर आलेख लिखने का प्रयास किया है। जिसे आपके साथ साझा किया जायेगा
काम की इस यात्रा के दौरान आपके साथ जुड़ाव का बनना हुआ है । आपके सहयोग साथ के लिए बहुत-बहुत आभार एवं कृतज्ञता । आशा है आपका साथ जीवन भर बना रहेगा। हम मिलकर दुनिया को खूबसूरत बनाने में भागीदारी निभाते रहेंगे जिससे मानव समाज का आगे बढ़ना हो पाएगा । आप शिक्षा के क्षेत्र में आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बच्चों का बेहतर इंसान के रूप में तैयार होना होता रहेगा । आपका कार्य व्यवहार एवं भागीदारी अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी बनती रहे । जिससे आपके कार्य, व्याहर एवं आचरण की खुशबू फैलती फूलती रहे । आपका योगदान मानवीय आचरण को बढ़ाने में बढ़ता रहे जिससे दुनिया का खूबसूरत होना होता रहे ।
आप खुश रहे, स्वस्थ रहे और रहे सदैव मस्त।
सादर
रमेश चंद्र
Address –
Shrinath colony near by kalyan colony,
Ajmer road kekri, District – Ajmer (Rajasthan)
PIN- 305404
Mobile no. – 9929505532
