भाषण प्रतियोगिता

‘शहीद-ए-आज़म’ भगत सिंह जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता

दिनांक 28 सितंबर 2026 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगत सिंह जी के साहस, त्याग, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से भगत सिंह जी के जीवन, विचारों एवं देश के लिए उनके योगदान को प्रस्तुत किया। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में मीनाक्षी, अमन सिंघानिया, टिंकू यादव, अनिकेत, हिमांशी गौतम और राधा सिंह प्रमुख थे।

कार्यक्रम में NSS के चारों यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गंगवार , डॉ. रीतेश यादव, डॉ. सीमा रानी , डॉ. शिवम गुप्ता तथा महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

प्रो. (डॉ) राकेश राणा जी

प्रस्तुति

उलझन सुलझन