भवन लोकार्पण
प्रस्तुति

भवन लोकार्पण

आज दिनांक 12.04.2026 को शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर भवन, गुर्जर चौक जुर्रानपुर मेरठ पर यज्ञ करने के पश्चात् लोकार्पण श्रद्धेय योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज द्वारा किया गया। जिसमें माननीय डा० सोमेन्द्र तोमर जी (ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मन्त्री उ०प्र० सरकार) एवं श्री चन्दन चौहान जी सांसद व श्री अतुल प्रधान विधायक उपस्थित रहे। तत्पश्चात् प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन ji श्री सुनील भड़ाना, अध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रद्धेय योग ऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने अपना उद्बोधन किया तथा सनातन शिक्षा व संस्कार पर उपस्थित प्रतिभाओं को मार्गदर्शन दिया।

माननीय डा० सोमेन्द्र तोमर जी ने शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर भवन के निर्माण को समाज में शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए सहयोगी बताया। माननीय मन्त्री जी ने गुर्जर सभा को इस कार्य में भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। माननीय सांसद चन्दन चौहान जी ने भवन निर्माण की प्रसंशा की तथा प्रतिभाओं के सम्मान को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने की दिशा में कदम बताया। माननीय विधायक अतुल प्रधान जी ने सामाजिक गतिविधियों के लिए भवन निर्माण की प्रसंशा की तथा समाज में फैली कुरीतियों पर निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया।

गुर्जर सभा के महासचिव श्री वेदपाल सिंह चपराणा ने गुर्जर सभा के आरम्भ से लेकर अबतक के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा भवन निर्माण पर विस्तृत जानकारी दी।

गुर्जर सभा के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने भवन निर्माण की आवश्यकता तथा समाज द्वारा दिये गये सहयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सूचना स्रोत

श्री वीरेन्द्र कुमार

अध्यक्ष, गुर्जर सभा, मेरठ (उ. प्र.)

पाठ्य उन्नयन और विस्तार व प्रस्तुति

प्रस्तुति