विश्व ओजोन दिवस
वन विभाग, श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच टोडारायसिंह के तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिराम गौड़, विशिष्ट अतिथि अशीष विजयवर्गीय रहे और अध्यक्षता संस्था प्रधान रविन्द्र कुमार सैनी ने की।
कार्यक्रम से पूर्व ओजोन दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान दीपिका सैनी, द्वितीय स्थान खुशबू सैनी एवं तृतीय स्थान पर दीपक वैष्णव कक्षा 11 रहे। इसके बाद शिवराज कुर्मी, संयोजक द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही कापी पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिराम गौड़ ने बताया कि ओजोन परत का संरक्षण अधिक से अधिक पौधारोपण द्वारा किया जा सकता है। आशीष विजयवर्गीय ने ओजोन परत को बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रित करने पर जोर दिया।
संस्था प्रधान ने ओजोन दिवस की महत्ता पर विचार प्रकट किए। कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था का आभार भी प्रकट किया गया। कार्यक्रम में शाला परिवार के आंकाक्षा पारीक, रामधन जी, सोनू राम सैनी, आदि मौजूद रहे। मंच संचालन शेखर जी ने किया।
झलकियाँ

सुर्खियाँ

सूचना स्रोत


