अर्थपूर्ण प्रतिभागिता

अर्थपूर्ण प्रतिभागिता

साहित्य मंच के सशक्त प्रहरी

श्री शिवराज जी कुर्मी की सामाजिक अभियानों के लिए खुले दिल से प्रतिबद्धता के लिए उलझन सुलझन ने उनके प्रतिभाग की गतिविधियों को एकीकृत करने का यदि निर्णय लिया तो इसलिए ताकि आमजन किसी भी गतिविधि के लिए उनके समर्पित भाव से प्रेरणा ले जीवन में इन गतिविधियों में भाग लेने की महत्ता को जान और समझ सके।

२०.०४.२०२६

गतिविधि एक

साहित्य मंच टोडारायसिंह जिला टोंक के तत्वावधान में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय – गाडो़ली ब्लाक जहाजपुर जिला भीलवाड़ा में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ सूरज सिंह नेगी साहब द्वारा संपादित पुस्तक, लिख दूं पाती यादों के गलियारों से, छात्र द्वारा अवधेश पारीक, टोडा रायसिंह के प्रकाशित पत्र का वाचन किया गया।
पत्र में ऐतिहासिक नगरी टोडा रायसिंह के धरोहर हाडी़ रानी कुण्ड, महल, बावड़ियों, झीलों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।
साहित्य मंच संयोजक शिवराज कुर्मी ने बताया कि “इस पुस्तक में जो पत्र प्रकाशित हुए हैं उनमें अलग-अलग स्थानों की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में साहित्यकारों द्वारा लिखा गया।”
बच्चों को विलुप्त होती पत्र विधा के बारे में जानकारी दी गई। अन्त में बच्चों को पत्र एवं डायरी लेखन के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था प्रधान कृष्ण कुमार मीणा ने पाती मुहिम के बारे में जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।

गतिविधि दो

श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय -मोर में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने हेतु स्कूल परिसर में परिण्डे एवं घोंसले बांधे गए। साहित्य मंच संयोजक शिवराज कुर्मी ने बताया कि “भीषण गर्मी में प्राणियों की प्यास बुझाने बढ़कर पुण्य कार्य नहीं है।”

स्कूली विद्यार्थियों को विलुप्त होती गौरैया चिड़िया के पोस्टर दिखा कर अपने मकान की छत पर थोड़ा सा दाना पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शाला परिवार के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

झलकियाँ

१९.०४.२०२६

साहित्य मंच -टोडारायसिंह जिला टोंक के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय स्कूल -देवली गांव, ब्लाक देवली में बाल विवाह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान लाल मीणा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली, विशिष्ट अतिथि शिवराज कुर्मी एवं अध्यक्षता दामोदर लाल वर्मा, प्रधानाचार्य ने की।
साहित्य मंच के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं के बाल विवाह को लेकर पत्र लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंग्रेजी भाषा में छात्रा सोनाक्षी कक्षा -10 एवं हिन्दी भाषा में मीनाक्षी मोरलिया कक्षा -10 रही। छात्राओं द्वारा अपने पत्र बाल विवाह संगोष्ठी में पढ़ कर सुनाया गया।
मुख्य अतिथि महोदय ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है। हमें जागरूक होकर इस बुराई को समाप्त करना है। अपने आस-पास होने वाले बाल विवाह की सूचना संस्था प्रधान, उपखंड अधिकारी, थानाधिकारी आदि को दी जावें। ताकि बाल विवाह पर रोक लगाई जा सकें।
खूबसूरत रंगोली बनाने वाली छात्राओं एवं पत्र लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया।अन्त में संस्था प्रधान दामोदर लाल वर्मा ने साहित्य मंच -टोडारायसिंह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शाला परिवार के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

झलकियाँ

१८.०४.२०२६

साहित्य मंच -टोडारायसिंह जिला टोंक के तत्वावधान में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय – गाडो़ली ब्लाक जहाजपुर जिला भीलवाड़ा में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ सूरज सिंह नेगी साहब द्वारा संपादित पुस्तक, लिख दूं पाती यादों के गलियारों से, छात्र द्वारा अवधेश पारीक, टोडा रायसिंह के प्रकाशित पत्र का वाचन किया गया।

पत्र में ऐतिहासिक नगरी टोडा रायसिंह के धरोहर हाडी़ रानी कुण्ड, महल, बावड़ियों, झीलों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

साहित्य मंच संयोजक शिवराज कुर्मी ने बताया कि इस पुस्तक में जो पत्र प्रकाशित हुए हैं उनमें अलग-अलग स्थानों की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में साहित्यकारों द्वारा लिखा गया।

बच्चों को विलुप्त होती पत्र विधा के बारे में जानकारी दी गई। अन्त में बच्चों को पत्र एवं डायरी लेखन के लिए प्रेरित किया।

संस्था प्रधान कृष्ण कुमार मीणा ने पाती मुहिम के बारे में जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।

झलकियाँ

१७.०४.२०२६

गतिविधि एक

श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय – केरली एवं ग्राम के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्यारह परिण्डे़ बेजूबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बांधे गए। उड़ान समूह की बालिका बीना गुर्जर के सहयोग से यह पुण्य कार्य किया गया।

कार्यक्रम में शाला परिवार के भंवरलाल कुम्हार,पवन वर्मा एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार को परिण्डों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गतिविधि दो

साहित्य मंच -टोडारायसिंह जिला टोंक के तत्वावधान में रा, उ मा वि -खजूरिया टोंक में प्रवेशोत्सव के दौरान नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर शैक्षिक सामग्री किट मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जैन भामाशाह बरवास द्वारा बच्चों को भेंट की गई।

साहित्य मंच संयोजक ने बताया कि नवप्रवेशी बच्चों के लिए शैक्षिक सामग्री पढ़ाई में काम आएगी। इसके साथ ही विद्यालय का दिव्यांग छात्र द्वारा सुरीली आवाज में कविता सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्था प्रधान नन्द सिंह तंवर ने अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। आभार व्यक्त किया।

०९.०४.२०२६

श्री दादू पर्यावरण संस्थान टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में रा उ मा वि -इन्दोकिया ब्लाक टोडा रायसिंह में बेजूबान पक्षियों हेतु परिण्डे एवं घोंसले बांधे गए। साहित्य मंच -टोडारायसिंह के संयोजक शिवराज कुर्मी ने स्कूली विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में पशु -पक्षियों की प्यास बुझाने के छोटे-छोटे सेवा कार्य से अवगत कराया।साथ ही पक्षियों को बचाने के लिए अपने मकान की छत पर नियमित रूप से एक मुट्ठी दाना डालने के लिए प्रेरित किया। हमारे बुजुर्ग बैसाख माह को पुण्य धार्मिक माह मानते थे। हमें उनसे संस्कार ग्रहण करके अधिक से अधिक पुण्य कार्य में सहभागी बनने का प्रयास करना चाहिए।

संस्था प्रधान महोदया साहेना सुल्ताना ने जीव कल्याण के पुण्य कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में साहित्य मंच के राकेश कुमार सैनी, शिक्षक गण दुर्गा लाल बैरवा, सोहनलाल, अमित यादव, राजेश गुर्जर,कामरान अली एवं स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।

झलकियाँ