जर्नल लोकार्पण

जर्नल लोकार्पण

इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल शोध उन्नयन का विमोचन

राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस रिसर्च, जयपुर के द्वारा प्रकाशित इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल ‘शोध उन्नयन’ के दूसरे अंक के चतुर्थ इशू का विमोचन 17 अप्रैल 2026 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रशासनिक भवन में वीसी चैंबर में कुलगुरु प्रोफेसर बी.पी. सारस्वत के द्वारा किया गया| इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष एवं शोध उन्नयन के प्रधान संपादक डॉ. शैलेंद्र मौर्य ने बताया कि माननीय कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत के द्वारा शोध उन्नयन का विमोचन किया गया| इस अवसर पर श्री मुकेश बारबर उप-कुलसचिव, एमएलएसयू, श्री अविनाश पंवार, निदेशक, कंप्यूटर सेंटर, प्रो. सी.पी. जैन, अधिष्ठाता, विज्ञान महाविद्यालय, प्रो. नीरज शर्मा, विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, प्रो. आनंद पालीवाल, अधिष्ठाता, विधि महाविद्यालय एवं श्री प्रवीण सिंह सारंगदेवत उपस्थित रहे।

झलकी

सूचना स्रोत 

डॉ शैलेंद्र मौर्य

जयपुर

प्रस्तुति

प्रस्तुति