भैया दूज-एक अनोखा बंधन

भाई बहन का अनोखा है बंधन,
मानो कुमकुम-हल्दी और हो चंदन..
सब मिलकर के रूप निखारें,
सारे जग को महर-महर महकाएँ..
रिश्ता इनका ऐसा अनोखा,
जब मर्जी हो रूठें-मनाएँ..
पकड़म-पकड़ी और गुत्थम-गुत्था,
मिलकर खूब तूफान मचाएँ..
एक-दूजे के राज छुपाते,
पोल खोलने की धौंस जमाते..
पर आपस में विश्वास है इतना,
समय आने पर जी-जान लगा दें..
दीवाली का पावन त्योहार,
सब घरों में प्रेम से मनाते..
भैया दूज में सब काम निपटाकर,
आपस में मिलने फिर दौड़ लगाते ..
आपस में मिलने फिर दौड़ लगाते..
सृजक

सुषमा अग्रवाल
नागपुर (महाराष्ट्र)
प्रस्तुति
