हमारे पुरखे न्यास का कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ जिले के चार गांवों में ‘हमारे पुरखे न्यास’ ने आयोजित किए रक्षाबंधन कार्यक्रम
मेरठ, 15 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हमारे पुरखे न्यास’ के तत्वावधान में मेरठ जिले के विभिन्न गांवों में सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में मुस्लिम गुर्जर समाज की बहनों ने हिंदू गुर्जर भाइयों की कलाई पर राखियां बांधकर पारस्परिक प्रेम, विश्वास और सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ किया। प्रत्येक कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सारंगपुर में सौहार्द और भाईचारे का संदेश
सारंगपुर गांव में सखावत गुर्जर के आवास पर दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुस्लिम गुर्जर समाज की 25 महिलाओं/बहनों ने सहभागिता की तथा 9 हिंदू गुर्जर भाइयों को राखियां बांधीं।
कार्यक्रम के आयोजन में मोमीन गुर्जर, प्रधान अकबर चौहान एवं इमरान गुर्जर का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार चौधरी, राजबल सिंह, दिनेश गुर्जर भडौली तथा धर्मेन्द्र खटाना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कोठरा में भाईचारे की मजबूत हुई डोर
कोठरा गांव में साबू गुर्जर के आवास पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक रक्षाबंधन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मुस्लिम गुर्जर समाज की 5 बहनों ने 5 हिंदू गुर्जर भाइयों की कलाई पर राखियां बांधीं।
कार्यक्रम में इमरान गुर्जर एवं सरवट गुर्जर का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में डॉ. अशोक कुमार चौधरी, राजबल सिंह, दिनेश गुर्जर भडौली, धर्मेन्द्र खटाना तथा चौधरी अजब सिंह मावी सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नंगला चांद में सामाजिक समरसता का संदेश
नंगला चांद गांव में असफाक अधाना के आवास पर अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुस्लिम गुर्जर समाज की 7 बहनों ने 8 हिंदू गुर्जर भाइयों को राखियां बांधीं।
आयोजन में इश्तियाक गुर्जर एवं फैजल अखलाख गुर्जर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार चौधरी, राजबल सिंह, दिनेश गुर्जर भडौली, धर्मेन्द्र खटाना तथा गजेंद्र नागर सिंह सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
बस्तौरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
बस्तौरा गांव में आजम कटारिया के आवास पर शाम 5:30 बजे से 7:15 बजे तक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम गुर्जर समाज की 18 बहनों ने 7 हिंदू गुर्जर भाइयों को राखियां बांधकर भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जमील तंवर का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में सराफत कटारिया, रुस्तम कटारिया, साजिद कटारिया, उदल कटारिया, इनसार गुर्जर, सोयब गुर्जर, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, राजबल सिंह, दिनेश गुर्जर भडौली, धर्मेन्द्र खटाना तथा गजेंद्र नागर सिंह सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
सामाजिक एकता का जीवंत संदेश
‘हमारे पुरखे न्यास’ द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल पारिवारिक स्नेह तक सीमित न रखते हुए सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया। विभिन्न समुदायों के लोगों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि प्रेम, विश्वास और मानवीय संबंध सामाजिक दूरियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
न्यास का उद्देश्य ऐसे सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के बीच सौहार्द एवं एकता की भावना को मजबूत करना है।
झलकियाँ

सूचना स्रोत
डॉ अशोक कुमार चौधरी
