समागम

समागम

जी.बी. नगर. दिनांक 29.8.26 को पुलिस लाइन गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के द्वारा पुलिस पेंशनर्स कक्ष का उदघाटन किया गया व उनके द्वारा पेंशनर कक्ष परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया.

इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमनपाल सिंह को भी अपनी बात कहने और साइबर क्राइम की रोकथाम हेतु अपनी कविता सुनाने का अवसर मिला.

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डी.आई.जी. अजय कुमार, डी.सी.पी. सव्या गोयल एवं पेंशनर्स पूर्व एसपी सर्वश्री अजीत सिंह, अजय सहदेव, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सर्वश्री धर्मचंद, आर के सिंह, आर.एस.यादव, रघुराज सिंह चौहान, ओ.पी.भाटी, नवीन कुमार शर्मा, मौहम्मद अख्तर, राकेश कुमार सिंह, हर्षवर्धन भदौरिया, राजेन्द्र पाल सिंह चौहान, विनोद पायल, विनोद कुमार शर्मा, राजपाल सिंह एवं सैकडो अन्य पेंशनर साथी उपस्थित रहे. पुलिस कमिश्नर द्वारा पेंशनर्स की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान कराने व पेंशनर्स के अनुभवों  का लाभ लेने की बात कही गई. कार्यक्रम का संचालन एसीपी पुलिस लाइन ने किया.

इस पेंशनर कक्ष में आरक्षी पवन कुमार की नियुक्ति भी की गई है जो प्रतिदिन कक्ष खोलेंगे और पेंशनर्स की समस्या व सुझावों का लेखा जोखा रखेंगे. सभी पुलिस पेंशनर्स को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

झलकियाँ

सूचना स्रोत

🇮🇳🙏रमन ‘ सिसौनवी ‘ 🙏🇮🇳

प्रस्तुति

उलझन सुलझन