नि:शुल्क जल सेवा

नि:शुल्क जल सेवा

जल मंदिर में पूरे परिवार की नि:शुल्क सेवा

सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में यात्रियों को निःशुल्क ठंडे जल की उपलब्धता हेतु भारत विकास परिषद सवाई माधोपुर द्वारा जल मंदिर, निःशुल्क जल सेवा की व्यवस्था की गई है। जिसके द्वारा लगातार यात्रियों को इस भीषण गर्मी में ठंडा जल पीने को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस सेवा में शिक्षक राजेश पाल मीणा निवासी शेरपुर खिलचीपुर अपने परिवार के सभी सात सदस्यों सहित जुटे हुए हैं। उनकी पत्नी सुनिता मीना, उपप्राचार्य राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर बच्चे राज आर्यन, राजनंदनी तथा छोटे भाई के बच्चे दीपेश, अपेक्षा, सृष्टि भी इनके साथ लगातार इस पुण्य कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
जल मंदिर में यह परिवार आर्थिक मदद भी करता रहता है। भारतीय संस्कृति के आयाम संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण के भाव पर यह निःशुल्क सेवा की जा रही है। जहां बच्चे गर्मी की छुट्टियों में स्क्रीन पर अपना अधिकांश समय व्यतीत करते हैं वही ये बच्चे इन सब से दूर होकर एक नई ऊर्जा के साथ समर्पण के भाव के साथ लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। यात्रियों की दुआएं एवं आशीर्वाद भी इन्हें मिल रहा है। ऐसा करके इन्हें बहुत खुशी, आनंद का अनुभव हो रहा है।

‘नर सेवा ही नारायण सेवा है।’

यह ही सबसे बड़ा धर्म है।

झलकियाँ