सम्मानित मित्रो आज दिनांक 4.9.26 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष मे साहित्य सोम संगम,सीतापुर(उ.प्र.)की दिल्ली राज्य ईकाई के द्वारा ई-कवि सम्मेलन का आयोजन सँस्थापक श्री सोमेश तिवारी की अध्यक्षता मे प्रख्यात कवित्री श्रीमति शैलजा सक्सैना के प्रयास से सम्पन्न हुआ.जिसमे मुझे भी आमंत्रित किया गया और मेरे द्वारा श्री कृष्ण लीला पर अपनी रचना प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम का संघालन कवित्री रागिनी गर्ग द्वारा किया गया.इसमे सर्वश्री सोमेश तिवारी,रामजीलाल वर्मा,प्रो. शरद नारायण,रावेन्द्र पाल रसिक,सुखराम शर्मा,हरेंद्र कुमार साहू एवं श्रीमति रागिनी गर्ग,श्रीमति शैलजा सक्सैना,अनुराधाश्रीमति,शशि राना,डा.संजू त्रिपाठी,डा.प्रीति अग्रवाल आदि लगभग 20-25 साहित्कारो के द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव आधारित सुन्दर काव्य पाठ कर समा बाँधा गया.कार्यक्रम शाम 5 बजे से शाम 8 बजे तक सफलता के आयाम चढता रहा और श्री सोमेश तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कवित्री श्रीमति शैलजा सक्सैना के द्वारा उसका समापन किया गया.आयोजको को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें.धन्यवाद,राधे-राधे,जय श्री कृष्णा व जय हिंद.
झलकी

प्रस्तुति

