स्मरण

स्मरण

राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित

गाजियाबाद। 31 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि समर्पित कर हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सतर्कता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार अत्यंत प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक ढंग से प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए, उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके उद्देश्यों को आत्मसात कर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा रानी, डॉ रितेश यादव एवं प्रो. शैलेन्द्र गंगवार की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने स्वयंसेवकों में अभिव्यक्ति कौशल, जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया।

झलकियाँ

सूचना स्रोत

प्रो (डॉ) राकेश राणा

प्रस्तुति

उलझन सुलझन