सफाई अभियान
🪠🧽🧹🧴
हुआ खत्म दौर 🤷♀️
मेकअप श्रृंगार का 👩🎨
चलो जुट जाओ सफाई अभियान में 🙆♀️
कंगना, नथनी उतारकर
लग जाओ घर चमकाऊ प्लान में 🥷🏼
प्रसाधन, शॉपिंग की चकाचौंध छोड
आ जाओ आसमां से यथार्थ में🤪
मेंहदी लाली की ब्यूटी छोड़कर
वाइपर झाड़ू ले लो हाथ में 🪠
क्लिप गजरे खोल खाल के
चुन्नी बांध लो कमर माथ में 🧣
सैल्फी,🤳🏼 रील, फेसबुक की रंगीन दुनिया से निकल
घिर जाओ दीवारों के उलझ मकड़जाल में 🪠
लंबा झाड़ू, झाड़न, सीढ़ी🧹 लेकर
पंखों के पंख बुहारो ध्यान से
टाइलें, दीवारें, दरवाजे-खिड़कियाँ सबको झाड़ो पोंछो जोर से
तस्वीरों, कलाकृतियों, शोपीस, हैंगिंग्स को साफ करना पुचकार के🧴
सब डिब्बे🥄🍶 , बर्तन,क्राकरी चकाचक
फ्रिज , टी वी🖥️, अलमारी भी विधान से
रगड़ धोकर कर दीवार,फर्श चमकाना
मगर फिसल ना जाना🙆🏼♀️ बेध्यान से🙆♀️
होंगीं हाथ पैरों में जब दर्दें😔
आयोडेक्स लगवाना श्रीमान🕴🏼से
सृजक

पूनम अरोड़ा 😃😃


