दिनांक : 29/03/2026
दिन : रविवार
यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि बी.एससी. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान अकादमिक टूट 2026: एक्सप्लोर, लर्न एंड डिस्कवर विषय के अंतर्गत एक शैक्षणिक भ्रमण का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. रेशा (जूलॉजी विभाग) के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य श्री महीपाल सर, सुश्री चारु सिंह, श्री राकेश कुमार एवं श्री बिल्लू सिंह भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नेशनल साइंस म्यूज़ियम का अवलोकन कराया गया, जहाँ उन्होंने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगों, मॉडलों एवं आधुनिक तकनीकों को निकट से समझा तथा वर्चुअल अनुभवों का आनंद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को जूलॉजिकल नेशनल पार्क भी ले जाया गया, जहाँ उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की तथा प्राकृतिक जीवन एवं जैव विविधता के महत्व को समझा।
यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास एवं व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ करने की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
विज्ञान विभाग श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज दनकौर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश।
झलकियाँ

सूचना स्रोत

प्रस्तुति


