उपप्राचार्य सुनिता मीना को शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक मानटाउन सवाई माधोपुर में कार्यरत उपप्राचार्य सुनिता मीना निवासी शेरपुर खिलचीपुर को अपने शैक्षिक नवाचार, साहित्यिक योगदान तथा सामाजिक कार्यों हेतु कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर मुसाय नायक सीता देवी एजुकेशनल ट्रस्ट (समस्तीपुर, बिहार) द्वारा इन्हें शैक्षिक नवाचारों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इस शिक्षक सम्मान हेतु देश के अलग-अलग राज्यों से लगभग दो सौ पचास शिक्षकों का चयन किया गया।
इसके अलावा भारतीय शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा शिक्षक रत्न सम्मान, सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा सनशाइन ग्लोबल एडु स्टार अवार्ड से भी इन्हें सम्मानित किया गया।
साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु इनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा इन्हें संकल्प प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
सुनिता मीना की उक्त उपलब्धियों पर प्रधानाचार्य श्रीमती कल्पना शर्मा तथा सभी स्टाफ साथियों ने इन्हें बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान प्रमाण

सम्मानित प्रतिभा

सुनिता मीना
प्रस्तुति


