सुनिता मीना को बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, सवाई माधोपुर में कार्यरत उपप्राचार्य सुनिता मीना, निवासी शेरपुर खिलचीपुर को 4 जून 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बिरसा मुंडा नेशनल टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से कई इनोवेटिव टीचर शामिल होंगे। इसके साथ ही यूके, यूएसए, वियतनाम, नाइजीरिया, ज़ाम्बिया, बोत्सवाना आदि देशों के इनोवेटिव टीचर्स भी इस सम्मान समारोह में भाग लेंगे।
सुनिता मीना को यह सम्मान उनके द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण के प्रयास, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, जरूरतमंद बच्चों की मदद कर उन्हें शिक्षा से जोड़ना, साहित्य के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान आदि कार्यों के लिए दिया जाएगा।
सुनिता जी को अब तक कई संस्थाओं द्वारा अलग-अलग सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। यह विद्यालय परिवार, उनके परिवार तथा जिले के लिए एक गौरव की बात है।
झलकी

सूचना स्रोत
सुनिता मीना
स्थानीय सम्पादिका

