सुवागत लाडेसर आंगनिया कार्यक्रम
दिनांक 24 मई 2026 को राजस्थानी महिला मंडल द्वारा आयोजित “सुवागत लाडेसर आंगनिया” कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा महेश्वरी भवन पहुंची, जहां सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात वैदिक फंक्शन हॉल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं, तंबोला, लकी ड्रा एवं अन्य आकर्षक आयोजनों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बहन-बेटियों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से दो सौ बेटियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम में समाज के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त हुई, जिसके परिणामस्वरूप यह आयोजन भव्य, सफल एवं अविस्मरणीय बन सका।
कार्यक्रम की सफलता में राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा चितलांगी, सचिव सुषमा लाहोटी, कोषाध्यक्ष श्रीमती राखी शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सुलोचना लोया एवं श्रीमती पिंकी अग्रवाल, उपसचिव श्रीमती तारा लोया एवं श्रीमती प्रियंका सोमानी सहित मंडल की सदस्याओं श्रीमती लीला बंग, श्रीमती उर्मिला झंवर, श्रीमती सुनीता झंवर, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती निशा लोया, श्रीमती कुसुम सोनी, श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं श्रीमती अनुराधा पारक का विशेष योगदान रहा।
साथ ही समाज की वरिष्ठ सदस्याओं सहित समस्त समाजजनों के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
झलकी

सूचना स्रोत
श्रीमती विजया डालमिया
राष्ट्रीय संयोजिका
उलझन सुलझन (महिला लेखिका प्रकोष्ठ)
हैदराबाद
प्रतिक्रिया
🌹हार्दिक धन्यवाद🌹
✨“शब्दों से जब सम्मान मिलता है,
तो प्रयासों को नई पहचान मिलती है।” ✨
उलझन सुलझन पत्रिका का हम हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारे कार्यक्रम को अपनी प्रतिष्ठित पत्रिका एवं समाचार पत्र में स्थान देकर हमारे उत्साह और प्रयासों को सम्मान प्रदान किया।
आपके इस सहयोग, स्नेह और प्रोत्साहन के लिए हम सदैव आभारी रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी लेखनी यूँ ही समाज को नई दिशा और प्रेरणा देती रहे। 🙏🌸
सादर धन्यवाद। 🌺
सुषमा दामोदर लाहोटी, बेल्लमपल्ली (तेलंगाना)
प्रस्तुति

