जागरूकता रैली
मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग क्लब द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर एम.एम.एच. कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर रैली का आयोजन
गाजियाबाद, 10 सितम्बर 2026.
आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियाबाद के मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग क्लब के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर स्थित गुरु पिताजी महाराज जी की मूर्ति से हुआ, जो मॉडल टाउन होते हुए चौधरी मोड़ तक निकाली गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह जी ने की। रैली को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. आर.एस. यादव एवं डीन तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रकोष्ठ प्रो. प्रकाश चौधरी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
रैली का आयोजन क्लब की संयोजिका डॉ. मीना वर्मा के नेतृत्व में किया गया। उनके मार्गदर्शन में क्लब के सदस्य डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. अल्पना रानी, डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी, प्रो. सुभाषिनी शर्मा, प्रो. प्रेमलता, प्रो. राखी द्विवेदी, प्रो. सीमा कोहली, प्रो. पूनम गुप्ता, डॉ. स्वाति ठाकुर एवं डॉ. निशा अग्रवाल_ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों एवं नारों – “जीवन अनमोल है”, “चुप्पी तोड़ो, दिल की बात बोलो”, “बात करो, जीवन बचाओ” के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया।
झलकियाँ

सूचना स्रोत

प्रस्तुति

