जयंती
उलझन सुलझन

जयंती

🇮🇳लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती🇮🇳

भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के महान शिल्पकार, अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

सरदार पटेल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट संकल्प और असाधारण राजनीतिक इच्छाशक्ति से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से बढ़कर कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं हो सकता।

आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।

यही लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत!

अखंड भारत, सशक्त भारत!

🇮🇳राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!🇮🇳

सादर प्रणाम

आप सभी का शुभचिंतक

आचार्य डॉ. रोशन लाल छौकर

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट

एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा (उत्तर प्रदेश)

प्रस्तुति

उलझन सुलझन