प्रतियोगिता सूचना विवरण

प्रतियोगिता सूचना विवरण

वन विभाग, श्री दादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा टोंक एवं साहित्य मंच -टोडारायसिंह के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस ( 05 जून 2025) का आयोजन किया जाएगा। जिसका विषय – प्लास्टिक प्रदुषण से निपटना, होगा। इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम , प्लास्टिक कचरे को खत्म करने की तत्काल आवश्यकता पर केंद्रित है। जो एक व्यापक पर्यावरणीय समस्या है जो दुनिया भर में पारिस्थितिकी तंत्र और मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसी विषय को मध्य नजर रखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

1- प्लास्टिक रा मेटिरियल से( Best from waste) आधारित उपयोगी मांडल निर्माण प्रतियोगिता 2025

2- प्लास्टिक प्रदुषण से निपटना, विषय पर निबंध प्रतियोगिता

3- पौध पहचान प्रतियोगिता

नियम एवं शर्तें निम्नलिखित हैं।

1- कोई भी विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है।उम्र की बाध्यता नहीं है।

2- विद्यार्थी रा मेटिरियल से बनने वाला मांडल घर से तैयार करके ला सकते हैं।

3- निबंध लेखन प्रतियोगिता की शब्द सीमा 400 है। निबंध के अन्त में प्लास्टिक प्रदुषण को कम करने के सुझाव अवश्य लिखें। निबंध लिखकर प्रतियोगिता स्थल पर लाना होगा।

4- प्रतिभागी को प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होना होगा। साथ में कापी एवं पेन लाना होगा।

5- प्रतियोगिता में सामने रखें गए पौधों की पहचान कर नाम अपनी कापी में लिखने होंगे।

6- कुल पौधे 25 होंगे। अर्थात पूर्णांक 25 नम्बर का होगा।

7- लिखित प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायकों द्वारा किया जायेगा।

8- मूल्यांकन के पश्चात संयोजक महोदय द्वारा परिणाम की घोषणा मौके पर ही की जायेगी।

7- सभी प्रतियोगिताएं जिला स्तरीय होगी। जिसमें टोंक जिले के विद्यार्थी भाग ले सकते है।

8- तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा।

9- प्रतियोगिता स्थल – थडो़ला नर्सरी, टोडा रायसिंह ( पंचमुखी बालाजी मंदिर के सामने, मिनी गोवा के रास्ते पर)

10- प्रतियोगिता दिनांक – 05 जून 2025, समय – सायंकाल 4.00 बजे से

11- प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने हेतु संस्था द्वारा निशुल्क वाहन , पीपली चौराहा, बिसलपुर रोड़ -टोडारायसिंह पर सायंकाल 3.30 से 3.45 तक उपलब्ध रहेगा।

12- जो भी विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने का इच्छुक हो वह अपनी पक्की सहमति निम्नलिखित प्रपत्र में भर कर व्हाट्सएप नम्बर – 9252815751 पर दिनांक 02 जून 2025 तक भेजना है।

प्रपत्र

1- नाम………………..

2- पिता का नाम………………

3- कक्षा………..

4- विद्यालय का नाम…………..

.5- प्रतियोगिता का विषय…………..

6- मोबाइल नंबर………………..

विद्यार्थी के हस्ताक्षर

तो आइए पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को जानें, सृजनात्मक क्षमता का विकास करें, प्रकृति का लुत्फ उठायें। पर्यावरणविद् से मार्गदर्शन प्राप्त करें।अवसर का लाभ उठायें। इसी आशा विश्वास के साथ आपका अपना …….।

निवेदक

वन विभाग -टोंक

श्री दादू पर्यावरण संस्थान रानीपुरा टोंक

साहित्य मंच -टोडारायसिंह

9252815751