सामयिक कुरीति निवारण
असनावर तहसील के गोवर्धनपुरा ग्राम पंचायत के पृथ्वीपुरा गांव में लोकेश, राकेश, संजीव फौजी के पिताजी श्री कालू लाल जी गुर्जर (मावई) के आकस्मिक पर और पृथ्वीपुरा गांव के ही श्री फूल सिंह जी गुर्जर की पुत्रवधू और हंसराज गुर्जर की धर्मपत्नी श्रीमती संतोष बाई के आकस्मिक निधन पर आज पीजी कॉलेज झालावाड़ के पूर्व प्राचार्य डॉ. फूल सिंह जी गुर्जर, नारायण सिंह गुर्जर (व्याख्याता), तेजकरण जी गुर्जर, मालोनी, बद्रीलाल गुर्जर चरियाखेड़ी, मांगीलाल जी गुर्जर पिपलिया सरहद के द्वारा पृथ्वीपुरा में शोकाकुल परिवार के परिजनों को सांत्वना दी एवं साथ ही परिजनों से मृत्युभोज की सदियों से चली आ रही परंपरा को बंद करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से केवल अतिथि भोज के रूप में सब्जी -पूरी ही बनवाने की सलाह दी, जिसे परिजनों ने स्वीकार कर लिया और मृत्यु के अवसर पर सब्जी पूरी ही बनवाने का संकल्प लिया! पृथ्वीपुरा गांव में पूर्व में जनवरी 2026 में मृत्युभोज में केवल सब्जी पूरी बनाने की शपथ समस्त ग्रामवासियों ने श्री देवनारायण भगवान के मंदिर में पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सम्मानित डॉ फूलसिंह जी गुर्जर एवं व्याख्याता नारायणसिंह गुर्जर की उपस्थिति में ले ली थी, उस शपथ का पूर्ण रूप से पालन करने का परिजनों ने संकल्प लिया है👍👍
स्मृतियाँ

प्रस्तुति


