मुंबई। यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2026 में 75 ऑप्टिमिस्ट सेलर्स के बीच द्वितीय स्थान प्राप्त कर विराट चौधरी ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि अपने पूरे गाँव और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
समुद्री लहरों, प्राकृतिक चुनौतियों, शारीरिक एवं मानसिक दबाव तथा खेल की तकनीकी कठिनाइयों का सामना करते हुए जिस प्रकार विराट चौधरी ने अपनी मेहनत, कठिन अभ्यास, धैर्य और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है। उनका प्रदर्शन इतना उत्कृष्ट रहा कि उसकी प्रशंसा के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं।
इस उपलब्धि के पीछे सूबेदार मनोज कुमार का मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और निरंतर प्रेरणा भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने जिस समर्पण और निष्ठा के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया, उसी का परिणाम है कि युवा खिलाड़ी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। विराट चौधरी की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अप्रतिम उदाहरण है।
झलकियाँ

सूचना स्रोत
सूबेदार मनोज कुमार
मुंबई
प्रस्तुति

